रामनगर: काॅर्बेट प्रशासन की जंगलों को‌ आग से बचाने की खास पहल, वनाग्नि की घटना पर ऐसे रखेगा नजर

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के रामनगर में जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग तकनीकी मदद लेगा।

वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए लगे कैमरे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी का महीना है। वहीं अब फायर सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में आग की घटनाओं को रोकने के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के जंगलों में 360 डिग्री घूमने वाले कैमरों की मदद से वनाग्नि की घटनाओं पर नजर रखेगा। काॅर्बेट के आठ स्थानों पर आठ 360 कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की मदद से कई किलोमीटर दूर की गतिविधियों को साफ तरीके से देखा सकता है। इन कैमरों का इस्तेमाल वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए किया जाएगा।