नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के रामनगर मे स्थित प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर एक जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
एक जुलाई से खुल जाएगा मंदिर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दिनों गर्जिया मंदिर के टीले का सुरक्षात्मक कार्य चल रहा है। जो लगभग पूरा हो चुका है। जिसके बाद एक जुलाई से मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
30 जून तक बंद रखने का लिया गया था निर्णय
दरअसल मंदिर समिति और प्रशासन की संयुक्त बैठक में मंदिर को 30 जून तक निर्माण कार्य पूरा होने तक श्रद्धालुओं के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया था। मंदिर के टीले के सुरक्षात्मक कार्य के लिए फरवरी में शासन से पांच करोड़ 86 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली थी। 15 मार्च से सुरक्षात्मक कार्य शुरू किया गया था। इस बीच लोकसभा के चुनाव की आचार संहिता के चलते काम रोक दिया गया था। जिसके बाद 10 मई से फिर से कार्य शुरू हुआ। यह कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है।