रामनगर: कोसी व दाबका नदी में इस दिन बंद रहेगा खनन कार्य, जाने

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के रामनगर में खनन सत्र पूरा होने पर मई  में खनन कार्य बंद रहेगा।

31 मई को कोसी व दाबका नदी में खनन कार्य बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खनन सत्र पूरा होने पर 31 मई को कोसी व दाबका नदी में खनन कार्य बंद हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल वन निगम को कोसी नदी में 5 लाख घनमीटर और दाबका नदी में 1 लाख 22 हजार घनमीटर उपखनिज निकासी का लक्ष्य मिला था। जिसमें नदी में अभी तक 70 फीसदी ही उपखनिज की निकासी हुई है। ऐसे में लक्ष्य पूरा होने की कम संभावना है।