रामनगर: प्रो. एमसी पांडे को मिला उत्तराखंड आईकॉन अवार्ड, दी बधाई

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। रामनगर में पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर के प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे उत्तराखंड आईकॉन अवार्ड 2024 से सम्मानित हुए हैं।

उत्तराखंड आईकॉन अवार्ड 2024

मिली जानकारी के अनुसार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए उत्तराखंड आईकॉन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। जिस पर चीफ प्रॉक्टर प्रो.आरडी सिंह, डॉ.आरएस कन्नौजिया, प्रो.एसएस मौर्य, प्रो.जेएस नेगी, डॉ.प्रमोद जोशी, डॉ.निवेदिता अवस्थी, डॉ. योगेश चन्द्र, डॉ.अल्का, डॉ. मूलचन्द्र शुक्ल, डॉ.दीपक खाती, डॉ.डीएन जोशी समेत सभी प्राध्यापक और शिक्षणेतर कार्मिकों ने उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी है।