नैनीताल: गुमशुदा महिला को भीमताल पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 05.06.24 को  45 वर्षीय महिला निवासी बेतालघाट नैनीताल जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी अपने घर से बिना बताए रात लगभग 11:00 बजे कही चले गई।

पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया

उक्त महिला थाना भीमताल क्षेत्रान्तर्गत घूमती हुई पाई गई जिससे स्थानीय नागरिकों तथा चीता मोबाइल कर्मचारीगणो की मदद से सुरक्षा के दृष्टिगत थाने लाया गया। पूछने पर महिला अपने परिजनों व अपने निवास स्थान के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही थी। थानाध्यक्ष जगदीप नेगी व चीता कर्मचारी गणों व स्थानीय नागरिकों की मदद से सर्किल के सभी थानों व सोशल मीडिया व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर गुमशुदा के बारे में जानने का प्रयास किया गया, तो गुमशुदा राधिका देवी निवासी- सोन गाँव, बेतालघाट नैनीताल की रहना होना पाया गया, परिजनों से सम्पर्क किये जाने व सूचित करने के उपरांत उक्त महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- का0 बहादुर सिंह
2- का0 प्रकाश चन्द्र
3- म0 का0 चम्पा वर्मा