रानीखेत: नगर के आबकारी गोदाम में लगी आग, आबादी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी


रानीखेत से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों बढ़ती गर्मी के चलते जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। गुरुवार को तहसील के सूदूर पाखुड़ा क्षेत्र में जंगल धधक उठे, जिससे आस-पास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई।

फर्नीचर जलकर राख-

रानीखेत नगर के आबकारी मोहल्ले में टिनशेड का गोदाम में अचानक आग लग गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। टीम प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि गोदाम में रखा पुराना फर्नीचर जल गया। गोदाम के समीप गोशाला को बचा लिया गया। पाखुड़ा निवासी सेवानिवृत्त कर्नल जीजी गोस्वामी ने अपने निजी कर्मचारियों को मौके पर भेज आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति गोस्वामी ने बताया कि ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र खोलिया ने कहा कि पाखुड़ा के निचले हिस्से में स्थित कपनी क्षेत्र में आग लगी थी। पिलखोली के इंचार्ज डिप्टी रेंजर राजे सिंह भंडारी के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर भेज दी गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है।