आज लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर

आज 25 अक्टूबर है। आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव राशियों पर भी पड़ेगा। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है। इसकी वजह से पांच दिवसीय त्योहार की तिथियों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। सूर्य ग्रहण का सभी राशि पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा ही। कुछ राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा तो कुछ राशि वालों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कि वे राशि कौन सी हैं जिन पर सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। इस सूर्य ग्रहण से इन्हें जबरदस्त लाभ होने वाला है।

मेष- मानसिक रूप से तनाव रहेगा, न चाहते हुए भी कुछ गलत बोल सकते हैं इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें।

वृषभ- ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचें, चोट-चपेट की आशंका है। अत्यधिक खर्च करने से भी बचाव रखना चाहिए।

मिथुन– पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष रुप से ध्यान रखना होगा, संतान पक्ष को कष्ट हो सकता है।

कर्क- कर्क राशि वालों को ग्रहण के दौरान सोना नहीं है, साथ ही मनोरंजन करने से भी बचना है। मां का स्वास्थ्य खराब होने की प्रबल आशंका है, उनका और हृदय का ध्यान दें।

सिंह- आज मन खराब रहेगा, छोटी छोटी बातों को लेकर कुछ उलझन हो सकती है, भाइयों के साथ विवाद करने से बचें।

कन्या- बहुत सोच समझकर बोलें अन्यथा किसी विवाद का हिस्सा बन सकते है। ऐसा कोई कार्य न करें जिसको करने के बाद पछतावा हो। आज के दिन जाप करना अच्छा होगा।

तुला- यह ग्रहण विशेष रूप से तुला राशि पर होगा इसलिए इस राशि के लोगों को ग्रहण के दौरान जाप व पूजा अवश्य करें। मानसिक रूप से उलझन हो सकती है, धैर्य का परिचय देना होगा।

वृश्चिक- आज के ऑफिस के अत्यधिक काम का तनाव हो सकता है‌। बॉस के साथ विवाद करने से बचे.दिखावे में किया गया खर्च भारी पड सकता हैं।

धनु- आता हुआ लाभ रुक सकता है, बड़े भाइयों के साथ विवाद से बचें। अपने हाथों की देखभाल करें वरना चोट लग सकती है।

मकर- रोजगार के क्षेत्र में समस्या आ सकती है, जो लोग कारोबार कर रहे हैं वह सरकारी अधिकारियों के साथ विवाद न करें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ- जीवन साथी का विशेष ध्यान रखना होगा। आपके लिए ग्रहण के बहुत खराब प्रभाव नहीं रहेंगे, ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचें और जाप करें।

मीन- सेहत का ध्यान रखें, पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है। अगर कोई रोग पैतृक हो तो अलर्ट हो जाएं।