पढ़िए 03 जून (सोमवार) की सुबह की ताजा व टाॅप खबरें, विश्व साइकिल दिवस

👉 देश-विदेश की खबर

🔹OpenAI लाया ChatGPT Edu, अब विश्वविद्यालयों में AI का यूज होगा बेहद आसान

🔸लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले ही काम में जुटे PM नरेंद्र मोदी, हीट वेव और मौसम को लेकर की बैठक

🔹यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश में पान मसाला (Pan Masala) और तंबाकू (Tobacco) की साथ में बिक्री पर बैन लगा दिया है।

🔸 RBI Repo Rate: 7 जून को RBI करेगा रेपो रेट का ऐलान, विशेषज्ञों को कटौती की उम्मीद नहीं

🔹 हैदराबाद पर अब तेलंगाना का पूरा अधिकार, संयुक्त राजधानी का दर्जा हटा, आंध्र प्रदेश से हुई अलग

🔸कन्याकुमारी मेंपीएम मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे तक मेडिटेशन किया। इस विशेष अनुष्ठान में पीएम मोदी खुद को करीब से ईश्वर से जोड़ने का प्रयास किया।

🔹प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त 4 जून के बाद किसानों के खाते में आ सकती है।

🔸4 जून यानी मंगलवार को आम चुनाव के नतीजे आने वाले हैं।

👉 उत्तराखंड की खबरें

🔸Uttarakhand News:   ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर दिसंबर 2026 में रेल सेवा शुरू हो जाएगी।

🔹Uttarakhand News: मौसम में आ रहे बदलाव से औषधीय गुणों से भरपूर बदरीनाथ धाम में स्वत: उगने वाली वन तुलसी अब विलुप्ति के कगार पर है।

🔸Uttarakhand News: प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में सरकार ने प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।

🔹Uttarakhand news: केदारनाथ धाम में एसअूवी के पहुंचते ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस मुद्दे पर लोग सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी भी कर रहे हैं।

👉 खेल जगत की खबरें

🔰🔰 टीम इंडिया ने पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने उद्घाटन मैच से पहले न्यूयॉर्क में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले इस विश्व कप का फाइनल 29 जून को खेला जाएगा।