30 जुलाई: अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस आज, शांति, सद्भाव और वैश्विक एकजुटता की एक अनूठी पहल

आज 30 जुलाई 2026 है। आज अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर‌ साल 30 जुलाई को मनाया जाता है।

खास है उद्देश्य


इसका उद्देश्य यह है कि विभिन्न समूहों, देशों और संस्कृतियों के लोगों के बीच मित्रता हमें अधिक शांतिपूर्ण ढंग से एक साथ रहने में मदद कर सकती है। यह संयुक्त राष्ट्र (UN) दिवस है जो कई संस्कृतियों में शांति को बढ़ावा देने में दोस्ती द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका को बढ़ावा देता है। 2011 में, संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस की घोषणा इस विचार के साथ की थी कि लोगों, देशों और संस्कृतियों के बीच मित्रता शांति प्रयासों को प्रेरित कर सकती है और समुदायों के बीच महतवपूर्ण कड़ी बन सकती है।