उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों पर भर्ती, देखें योग्यता व नियम

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्य के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है।

विज्ञप्ति जारी

योग्य महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://wecduk.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
• ​ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 30 जून 2026, प्रातः 12 बजे से
• ​ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026, सायं 5 बजे तक


​प्रमुख योग्यता और नियम

• ​शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी का न्यूनतम इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
• ​स्थानीय निवासी: ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित राजस्व ग्राम और शहरी क्षेत्रों में संबंधित वार्ड की स्थानीय मूल निवासी महिलाएँ ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
• ​आवेदन प्रक्रिया: आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी नए आवेदन या संशोधन पर विचार नहीं किया जाएगा।

देखें वेबसाइट

विभाग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले वेबसाइट https://wecduk.in पर उपलब्ध सभी निर्देशों और शासनादेशों का ध्यानपूर्वक अवलोकन अवश्य कर लें। रिक्त पदों का आरक्षणवार विवरण संबंधित उपजिलाधिकारी, जिला कार्यक्रम, खंड विकास और बाल विकास परियोजना कार्यालयों में देखा जा सकता है।