RRR के गीत नाटू-नाटू की दुनिया भर में धूम, कोरियाई दूतावास ने झूमते हुए शेयर किया वीडियो, पीएम मोदी हुए मुरीद

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को लोकप्रिय फिल्म RRR के गीत नाटू-नाटू की भारत में कोरियाई दूतावास की प्रस्‍तुति पर खुशी जाहिर की। दूतावास ने इस गीत पर दूतावास कर्मियों के नृत्य का वीडियो साझा किया है। भारत और दक्षिण कोरिया आपसी कूटनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।बता दें कि इस वीडियो को 25 फरवरी को शेयर किया गया था ।  अब तक इसे करीब 4.5 लाख लोग देख चुके हैं । पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए टीम के प्रयास की तारीफ की है ।

नाटू-नाटू गाने की धूम पूरी दुनिया में जमकर मचा रही बवाल

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का गाना नाटू-नाटू अब सीमाओं से बाहर निकल गया है।नाटू-नाटू गाने की धूम पूरी दुनिया में जमकर बवाल मचा रही है ।  इस गाने को 2023 के लिए भी नॉमिनेशन मिल गया है । शायद ही हो कोई जो इस गाने में थिरकने से खुद को रोक सके ।

क्लिप को पीएम मोदी ने किया शेयर

कोरियाई दूतावास ने इस गीत पर दूतावास कर्मियों के नृत्य का वीडियो साझा किया है। दूतावास ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, कोरियाई दूतावास के नाटू-नाटू डांस कवर को आपके साथ साझा करते हुए हमें खुशी हो रही है ।  कोरियाई राजदूत चांग जे-बोक के साथ दूतावास के कर्मचारियों को नाटू-नाटू करते देखिए । “इस क्लिप को प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भी शेयर किया है ।