दुखद: नहीं रहें बाॅलीवुड के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधन हो गया है।

फ़िल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाॅलीवुड के जाने-माने फ़िल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हो गया है। बीते कल सोमवार शाम 6.39 बजे श्याम बेनेगल ने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्याम बेनेगल का जन्म 1934 में सिकंदराबाद में हुआ था। उन्होने अपने करियर की शुरुआत कॉपीराइटर के तौर पर की थी। कठिन मेहनत और अपने शानदार काम से उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने इंडस्ट्री में 50 साल से भी ज्यादा लंबा सफर तय किया।

पद्म भूषण से सम्मानित

रिपोर्ट्स के मुताबिक कला के क्षेत्र में उन्होंने अपना योगदान दिया है। जिस पर साल 1991 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं, साल 2007 में उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।