उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में पेयजल संकट और हाल ही में सामने आई दूषित पानी की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बड़ा निर्णय लिया है।
दिए जरूरी निर्देश
जिस पर सीएम ने प्रदेशभर की पेयजल और सीवर लाइनों का ऑडिट कराने तथा 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य दिशा-निर्देश दिए हैं। जिसमें उन्होंने नैनीताल और उत्तरकाशी में दूषित पानी से लोगों के बीमार होने की घटनाओं के बाद हर घर तक स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लीकेज और आपूर्ति में व्यवधान को समयबद्ध तरीके से ठीक करने को कहा गया है। इसके अलावा पेयजल से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण करने की हिदायत दी गई। साथ ही सभी जिलाधिकारियों (DM) को तहसीलों का औचक निरीक्षण करने तथा दाखिल-खारिज के मामलों को तय समयसीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। जनसमस्याओं के समाधान में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।