देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मशहूर गजल गायक पंकज उधास चारण का निधन हो गया है।
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मशहूर गजल गायक पंकज उधास चारण का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है।
गाए सुपरहिट गानें
उन्होंने ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’, ‘रिश्ता तेरा मेरा’, ‘न कजरे की धार’, ‘मत कर इतना गुरूर’, ‘आदमी खिलौना है’ से लेकर ‘जीए तो जीए कैसे’ जैसे ढेरों सुपरहिट गाने गाए है। उन्होंने ‘ऐ वतन के लोगों’ गाना गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। तभी उन्हें ईनाम के तौर पर 51 रुपये दिए गए थे। बस इसके बाद उन्होंने गायिकी और गजल की दुनिया में कदम रखा।