दुखद: उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन, भोपाल में ली अंतिम सांस

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन हो गया है।

अजीज कुरैशी का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजीज कुरैशी का 83 साल की उम्र में शुक्रवार को भोपाल में निधन हो गया। बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहें थे। जिस पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तीन राज्यों के रहें राज्यपाल

अजीज कुरैशी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रहे हैं। उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 24 जनवरी 2020 को एमपी उर्दू अकादमी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। अजीज कुरैशी ने साल 2015 में कुछ महीनों के लिए मिजोरम के राज्यपाल का पद संभाला। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में भी काम किया। अजीज कुरैशी को एक महीने के लिए यूपी का राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी दिया गया था‌। इसके अलावा अजीज कुरैशी मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह 1984 के लोकसभा चुनावों में सतना से सांसद भी चुने गए थे।