दुखद: दुनिया को अलविदा कह गए भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

देश दुनिया से जुड़ी खबर हम आपके सामने लाते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है।

पूर्व भारतीय स्पिनर को आया कार्डियक अरेस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लंदन में अंतिम सांस ली। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक दोशी बीते कई वर्षों से लंदन में ही रह रहे थे। उनका निधन दिल से संबंधी समस्याओं के कारण हुआ। वह लंदन में कई दशकों से रह रहे थे। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

शानदार क्रिकेट करियर

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोशी का जन्म गुजरात के राजकोट में हुआ था। उन्होंने सौराष्ट्र और बंगाल के अलावा इंग्लैंड में वार्विकशायर और नॉटिंघमशायर के लिए भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला। उन्होंने 238 प्रथम श्रेणी मैचों में 898 विकेट हासिल किए। उन्होंने 59 लिस्ट ए मुकाबलों में 75 विकेट अपने नाम किए। वह सिर्फ चार साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे। बाएं हाथ के स्पिनर दोशी ने 1979 से लेकर 1983 तक भारत के लिए 33 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। उन्होंने कुल 126 विकेट झटके। उन्होंने टेस्ट में 114 विकेट और एकदिवसीय मैच में 22 विकेट लिए। उन्होंने 32 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। दोशी उन नौ भारतीय खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में फाइफर हासिल किया।दिलीप दोशी क्रिकेट करियर के बाद एक सफल हिंदी कॉमेंटेटर के तौर पर भी बेहद लोकप्रिय रहे।