दुखद: दिग्गज गायक ओजी ऑस्बॉर्न का निधन, शोक की लहर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिग्गज गायक ओजी ऑस्बॉर्न का निधन हो गया है।

गायक का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 76 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। ब्रिटिश हेवी मेटल बैंड ब्लैक सब्बाथ के प्रमुख गायक जॉन माइकल ‘ओजी ऑस्बॉर्न लोकप्रिय सिंगर और गीतकार थे। 1970 के दशक में हेवी मेटल बैंड ब्लैक सब्बाथ के प्रमुख सिंगर के रूप में उन्हें लोकप्रियता मिली और इस दौरान उन्होंने ‘प्रिंस ऑफ डार्कनेस’ उपनाम मिला। अभी सिंगर के परिवार ने उनके निधन की वजह का खुलासा नहीं किया है।