दुखद: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, दिल्ली एम्स में थी भर्ती

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। आज सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांसें लीं।

निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी थी पीड़ित 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माधवी राजे सिंधिया का आज बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह आखिरी कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। वह पिछले 3 महीने से यहां भर्ती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक माधवी राजे सिंधिया के फेफड़े में इन्फेक्शन के चलते उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती करवाया गया था। दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा।