देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पुडुचेरी की जानी-मानी मॉडल सैन रेचल अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
जांच में जुटी पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉडल सैन रेचल को शंकर प्रिया के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह खबर सामने आई है कि 26 वर्षीय मॉडल ने कई फैशन शो के आयोजन में हुए भारी आर्थिक नुकसान के चलते यह कठोर कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से एक लेटर भी बरामद हुआ है। जिसमें लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 2020-2021 में मिस पांडिचेरी, 2019 में मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु और उसी साल मिस बेस्ट एटीट्यूड जैसे कई खिताब जीता। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक ब्यूटी श्रेणी में मिस वर्ल्ड का प्रतिष्ठित खिताब भी जीता।