दिग्गज कन्नड़ एक्ट्रेस सरोजा देवी का 87 साल की उम्र में निधन, 200 से अधिक फिल्मों में छोड़ी अपने शानदार अभिनय की छाप

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का निधन हो गया है।

फिल्म जगत में शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 87 साल की उम्र में अन्तिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक के अनुसार, बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हो गया। उन्होंने 7 दशक लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वह ‘अभिनय सरस्वती’ और ‘कन्नड़थु पैंगिली’ जैसी सम्मानित उपाधियों से विख्यात है। उन्होंने अपने करियर में कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में लगभग 200 से ज्यादा फिल्में की थीं। सरोजा देवी को उनके शानदार योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए। 1969 में उन्हें पद्मश्री और 1992 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, तमिलनाडु सरकार ने उन्हें कलाईममणि पुरस्कार से सम्मानित किया।