दुखद: संगीत जगत के सम्राट राशिद खान का निधन, लंबे समय से थे बीमार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। संगीत जगत से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायक राशिद खान का निधन हो गया है।

मशहूर सिंगर का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीत के सरताज का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में 22 नवंबर से उनका उपचार चल रहा था। वे काफी लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक गायक का अंतिम संस्कार कल, 10 जनवरी को किया जाएगा। उनके निधन पर सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

पद्मश्री और पद्मभूषण से हुए हैं सम्मानित

रिपोर्ट्स के मुताबिक राशिद खान हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक का बड़ा नाम थे और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपना काफी योगदान दिया है। उस्ताद राशिद खान को पद्मश्री और पद्मभूषण से नवाजा गया था। राशिद का संगीत करियर 11 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। उन्होंने कई मशहूर गाने गाए है। उन्होंने जब वी मेट के अलावा माए नेम इज खान, मौसम, शादी में जरूर आना और हेट स्टोरी 2 जैसी फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।