दुखद: WWE सुपरस्टार हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन, सामने आई यह वजह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। प्रसिद्ध WWE पहलवान हल्क होगन का निधन हो गया है। उनका असली नाम टेरी जीन बोलिया था।

शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। होल्क होगन का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीएमजेड के अनुसार गुरुवार (24 जुलाई) की सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित हल्क होगन के घर पर डॉक्टर्स को बुलाया गया। कुश्ती के इस दिग्गज के घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां और आपातकालीन चिकित्साकर्मी मौजूद थे। उन्हें स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

हल्क होगन कई बार रहें WWF चैम्पियन

रिपोर्ट्स के मुताबिक वह प्रसिद्ध पहलवान थे। 11 अगस्त 1953 को जॉर्जिया के ऑगस्टा में जन्में हल्क पेशेवर कुश्ती के इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित शख्सियतों में से एक थे। हल्क होगन ने 1980 और 1990 के दशक में WWE को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही वह घर-घर में जाना पहचाना नाम बन गए थे। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई।