एनडीए मेरिट लिस्ट में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दबदबा, टॉप-50 में 5 और टॉप-100 में चमके 9 कैडेट्स

भवाली। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) द्वारा नवीनतम मेरिट सूची जारी की गई है। जिसमें सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के कैडेट्स ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के कैडेट्स ने बढ़ाया मान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष संस्थान के कुल 23 कैडेट्स ने अंतिम चयन सूची में जगह बनाई है। वहीं विद्यालय के 9 कैडेट्स ने अखिल भारतीय स्तर (AIR) पर शीर्ष 100 में स्थान प्राप्त किया है, जबकि 5 कैडेट्स शीर्ष 50 की सूची में शामिल हैं। जिसमें चयनित 23 कैडेट्स में से 19 वर्तमान सत्र के हैं, जबकि 4 पूर्व बैच के छात्र हैं। ये सभी सफल अभ्यर्थी जल्द ही एनडीए के 157वें कोर्स के लिए जॉइनिंग करेंगे, जहां वे भारतीय सशस्त्र बलों के गौरवशाली भविष्य के लिए सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

कैडेट युवराज सक्सेना ने अखिल भारतीय स्तर पर 5वीं रैंक हासिल कर अद्वितीय प्रदर्शन किया है। कैडेट आदित्य सिंह धारनिया ने एआईआर 17 (AIR 17) व कैडेट आयुष्मान सिंह बिष्ट: एआईआर 39 (AIR 39), कैडेट दिव्य प्रकाश जोशी ने एआईआर 45 (AIR 45) व कैडेट दिव्यांश अरोड़ा ने एआईआर 58 (AIR 58) हासिल की हैं।