आज 15 जनवरी 2025 है। आगामी 17 जनवरी को सकट चौथ है। हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक सकट चौथ है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार, यह व्रत हर साल माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करती हैं। साथ ही व्रत रखती है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 17 जनवरी को सुबह 04 बजकर 06 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 18 जनवरी को सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार 17 जनवरी को सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा।