वरिष्ठ गायिका डॉ. स्वरयोगिनी प्रभा अत्रे का आज‌ राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय शास्त्रीय संगीत के किराना परिवार की वरिष्ठ गायिका डॉ. स्वरयोगिनी प्रभा अत्रे का निधन हो गया है।

आज होगा अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  डॉ. प्रभा अत्रे का 13 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अब उनके पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ 15 जनवरी को अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार उनकी अमेरिकी मूल की भतीजी के सोमवार को पुणे पहुंचने के बाद दोपहर एक बजे किया जाएगा।