उत्तराखंड में भीषण गर्मी का सितम,  एक मई से बदल जाएगा स्कूलों का समय, जानें




उत्तराखंड: उत्तराखंड में तेजी से गर्मी में इजाफा होने लगा है। समय से पहले दस्तक दे चुकी भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते पारे को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।


लिया यह फैसला


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने घोषणा की है कि 1 मई 2026 से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य बच्चों को दोपहर की झुलसाने वाली धूप और लू के प्रकोप से बचाना है। जिसमें नए सरकारी आदेश के मुताबिक, अब स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है। नए सरकारी आदेश के मुताबिक, अब स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है। नए आदेश के अनुसार, अब उत्तराखंड के सरकारी स्कूल सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। पहले स्कूलों का समय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 2:05 बजे तक था, ऐसे में अब छात्रों को सुबह थोड़ा पहले पहुंचना होगा, लेकिन उनकी छुट्टी करीब 35 मिनट पहले हो जाएगी। इससे बच्चों को दोपहर की तेज धूप में घर लौटने से काफी हद तक राहत मिलेगी।