फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। शाहरुख खान स्टारर और राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 21 दिसम्बर को डंकी रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।
फिल्म का फैंस में क्रेज
इस फिल्म को डीसेंट ओपनिंग मिली है। फिल्म 21 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘डंकी’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 13 दिन पूरे कर लिए है। इसके साथ ही फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 2 जनवरी को 3.85 करोड़ कमाए। इसके साथ ही 13 दिनों में डंकी ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 200.62 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने के करीब पहुंच गई है। फिल्म ने 11 दिनों में दुनियाभर में 380.60 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।