आम जनता को झटका, आज लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, देखें

देशभर में आज बुधवार 23 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं।

पेट्रोल- डीजल में मिल सकती है राहत-

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला अब शुरू हो चुका है और आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखी गई है।बीते 137 दिनों के बाद ईंधन के दाम में इजाफा देखा गया। तब पेट्रोल-डीजल के दाम में 80-80 पैसे का इजाफा किया गया था। वहीं आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में 80 पैसे बढ़े हैं। बता दें कि मूल्य वर्धित कर (VAT) और माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के आधार पर ईंधन की कीमतें प्रत्येक राज्य में अलग-अलग ही होती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।