शॉपर्स स्टॉप का धमाका, रांची के आनंद कुमार की चमकी किस्मत, ‘स्टाइल इनिंग्स’ कैंपेन में जीती BMW बाइक





रांची: भारत के प्रमुख फैशन और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन, शॉपर्स स्टॉप ने अपने बहुचर्चित क्रिकेट-थीम आधारित अभियान “स्टाइल इनिंग्स” का भव्य समापन हो गया है।


समारोह का समापन


इस कैंपेन के ग्रैंड प्राइज विनर के रूप में रांची के आनंद कुमार को चुना गया, जिन्हें एक शानदार बीएमडब्ल्यू (BMW) जी 310 आरआर बाइक भेंट कर सम्मानित किया गया। सोमवार को रांची के विद्यापति नगर स्थित शॉपर्स स्टॉप स्टोर में आयोजित एक विशेष समारोह में आनंद कुमार को उनकी नई बाइक की चाबियां सौंपी गईं। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान शुरू किए गए इस देशव्यापी कैंपेन का उद्देश्य शॉपिंग के अनुभव को खेल के रोमांच के साथ जोड़ना था। ‘स्टाइल इनिंग्स’ कैंपेन के तहत ग्राहकों के लिए स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई मजेदार गेम्स और आकर्षक इनाम रखे गए थे। अभियान के दौरान विजेताओं को शॉपिंग वाउचर्स और प्रीमियम प्रोडक्ट्स जैसे ढेरों उपहार दिए गए, लेकिन बीएमडब्ल्यू बाइक इस पूरे कैंपेन का मुख्य आकर्षण रही। आईसीसी वर्ल्ड कप सीजन के दौरान इस कैंपेन को देश के अलग-अलग हिस्सों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।


बताया यह लक्ष्य


​समारोह के दौरान शॉपर्स स्टॉप के सीएमओ और कस्टमर केयर एसोसिएट, श्री जितेन महेंद्र ने कहा:

​“शॉपर्स स्टॉप में हमारा लक्ष्य केवल सामान बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों को एक यादगार अनुभव देना है। स्टाइल इनिंग्स के जरिए हमने स्टाइल और रिवॉर्ड्स को एक साथ लाने की कोशिश की है। अपने ‘फर्स्ट सिटीजन क्लब’ के माध्यम से हम वफादार ग्राहकों का एक ऐसा समुदाय बना रहे हैं, जिन्हें हम समय-समय पर ऐसे विशेष लाभ और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें।”