हल्द्वानी में श्री राम बारात शोभा यात्रा कल, शहर में रहेगा भारी ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये रूट प्लान​

हल्द्वानी: शहर में कल (11 अक्टूबर 2026) श्री राम बारात शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इस दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने हल्द्वानी शहर में कड़ा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह डायवर्जन प्लान दोपहर 1:00 बजे से शोभा यात्रा के समापन तक प्रभावी रहेगा।
​शोभा यात्रा का रूट

​यह शोभा यात्रा लटूरिया मंदिर (बरेली रोड) से शुरू होकर मंगलपड़ाव, सिंधी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा और ओके होटल से होते हुए रामलीला मैदान पर समाप्त होगी।
​छोटे वाहनों के लिए मुख्य डायवर्जन

• ​बरेली रोड से आने वाले वाहन: पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से जाएंगे। हल्द्वानी शहर की तरफ आने वाले वाहन होंडा शोरूम/गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर टीपीनगर तिराहा, आईटीआइ तिराहा, कैंसर अस्पताल तिराहा और क्रियाशाला से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
• ​रामपुर रोड से आने वाले वाहन: पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहा से तीनपानी फ्लाईओवर, गोलापार रोड और नारीमन तिराहा से होकर जाएंगे। शहर की तरफ आने वाले वाहन पंचायत घर/आईटीआई तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा, क्रियाशाला और मुखानी चौराहा होते हुए निकाले जाएंगे।
• ​कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन: पहाड़ जाने वाले वाहन ऊंचापुल/लालडॉट तिराहा से हाईडिल तिराहा और कॉलटैक्स तिराहा होकर जाएंगे, जबकि अन्य वाहन मुखानी चौराहे से डायवर्ट किए जाएंगे।
• ​जेल रोड से कालाढूंगी तिराहा क्षेत्र: जब शोभायात्रा कालाढूंगी तिराहा से ओके होटल के बीच होगी, तब जेल रोड तिराहा से आने वाले वाहन मुखानी चौराहा/अर्बन बैंक तिराहा और नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट किए जाएंगे।
​काठगोदाम से शहर की ओर आने वाले वाहनों के लिए रूट

• ​नारीमन तिराहा से गौलापार रोड होकर।
• ​कॉलटैक्स/हाईडिल तिराहा से पनचक्की, लालडॉट या चम्बल पुल से ऊंचापुल चौराहा होकर।
• ​महारानी होटल तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा और पानी की टंकी तिराहा होकर।
• ​नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा और जेल रोड तिराहा होकर।
​रोडवेज और निजी बसों के लिए व्यवस्था

• ​रामपुर और बरेली रोड की बसें: शोभायात्रा के दौरान ये बसें टीपी नगर तिराहा या होंडा शोरूम तिराहा (बरेली रोड) तक ही आ सकेंगी। इसके अलावा, तीनपानी से गौलापार रोड, नारीमन तिराहा और नैनीताल रोड होते हुए तिकोनिया से रोडवेज पहुंचेंगी।
• ​कालाढूंगी रोड की बसें: शोभायात्रा के दौरान लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की, हाईडिल और तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज जाएंगी।
• ​रोडवेज स्टेशन से बाहर जाने वाली बसें: पूर्वी गेट से ताज चौराहा और गोलपुल होते हुए अपने गंतव्य को रवाना होंगी।
• ​निजी और सिडकुल की बसें: रामपुर और बरेली रोड से आने वाली निजी व सिडकुल की बसें आईटीआई तिराहा और होंडा शोरूम तिराहा तक ही आ सकेंगी।
​