दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पीएम से की यह अपील, लिखी यह बात

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है।

14 जून को आखिर मेरे भाई के साथ क्या हुआ था, जानना चाहते है फैंस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से खास अपील की है। जिसमें वह कहती है कि  ‘नमस्ते। मैं श्वेता सिंह कीर्ति हूं। मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं। इस केस के प्रति आपका ध्यान हमें यह जानने में मदद करेगा कि सीबीआई अपनी जांच में कहां तक पहुंची है। इससे हमें हमारी न्याय व्यवस्था पर अटूट विश्वास पैदा करने में भी मदद मिलेगी। यह उन सभी दुखी दिलों को राहत देगा, जिन्हें अभी तक सुशांत की मौत का जवाब नहीं मिल पाया है और वो सुशांत को न्याय दिलाने के लिए रोज प्रार्थना करते हैं। हमारी उम्मीदें आपसे हैं। सुशांत के फैंस जानना चाहते हैं कि 14 जून को आखिर मेरे भाई के साथ क्या हुआ था।’

पीएम से की अपील

वीडियो की कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, ‘मेरे भाई को गए 45 महीने हो गए हैं। हमें आज भी जवाब की तलाश है। पीएम नरेंद्र मोदी जी कृपया हमारी मदद कीजिए और पता कीजिए की इस जांच में सीबीआई कहां तक पहुंची है, हमारी अपील है सुशांत के लिए न्याय पेंडिंग है।’