World Cup 2023: Semi Final-2: वर्ल्ड कप में आज आस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराया, 03 विकेट से जीता मैच

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। वर्ल्ड कप का आगाज 05 अक्टूबर से हुआ है। जिसका फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men’s World Cup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हुआ।

आज का सेमीफाइनल मैच जीता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज (16 नवंबर) कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं आस्ट्रेलिया ने 215 रन बनाए और 03 विकेट से मैच जीता