उत्तराखंड की लोकगायिका हेमा नेगी समेत इन 6 प्रतिभा होंगी सम्मानित, मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

उत्तराखंड: उत्तराखंड की कला और संस्कृति के क्षेत्र के लिए एक बेहद गौरवपूर्ण खबर है। लोकगायिका हेमा नेगी करासी समेत प्रदेश की छह कला प्रतिभाओं को जल्द ही ‘संगीत नाटक अकादमी युवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।

किया जाएगा सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संस्कृति मंत्रालय के अधीन संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए अपनी फेलोशिप और पुरस्कारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बीते दिनों दिल्ली में सामान्य परिषद की बैठक हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया। इस बार देशभर से संगीत, नृत्य, थिएटर और पारंपरिक लोक कलाओं के लिए कुल 108 कलाकारों का चयन किया गया है, जिनमें उत्तराखंड के 6 नाम शामिल हैं। चयनित होने वाले प्रत्येक युवा कलाकार को एक ताम्रपत्र, प्रशस्ति पत्र, 50 हजार रुपये का चेक और प्रस्तुति मानदेय देकर सम्मानित किया जाएगा।
​उत्तराखंड के विजेताओं की सूची

​उत्तराखंड के जिन कलाकारों ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाई है, उनमें
• ​हेमा नेगी करासी: लोक संगीत (संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार – 2025)
• ​नम्रता राय: कथक नृत्य (उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार 2024-25)
• ​हिंमाशु दरमोड़ा: ओवरआल कंट्रीब्यूशन इन परफॉर्मिंग आर्ट-म्यूजिक (उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार 2024-25)
• ​निर्मल कुमार: लोक संगीत (उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार 2024-25)
• ​मुकेश कुमार: लोक संगीत (उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार 2024-25)
• ​अंजली: लोक संगीत (उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार 2024-25)