देश में कोरोना का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है । 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 71 हज़ार 202 नये मामले सामने आये है । और 314 मरीजों की मृत्यु हुई है । इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 86 हजार 66 हो गई है।
सक्रिय मामलों की संख्या 15 लाख के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में सक्रिय केस की संख्या अभी 15 लाख 50 हजार 377 है । वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 50 लाख 85 हजार 721 हो गई है। कल एक लाख 38 हजार 331 मरीज ठीक हुए।