उत्तराखंड की सोनम ने प्रेमी के संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पहले दिया जहर, फिर डूबोकर ली जान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश के डोईवाला में दो बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।

पत्नी ने की पति की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोतवाली पुलिस के मुताबिक एक जुलाई को हेमलता निवासी उज्जवल कॉलोनी, गूलर घाटी रोड, डोईवाला ने अपने पति नरेंद्र सिंह की गुमशुदगी की शिकायत दी। जिसमें बताया था कि उसके पति नरेंद्र 28 जून को घर से बिना बताए कहीं चले गए है। जिन्हें तलाश करने के बाद उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। वहीं इसी दिन पुलिस को गूलर घाटी की नदी में एक शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान गुमशुदा नरेंद्र सिंह के रूप में हुई। मृतक नरेंद्र सिंह की मृत्यु संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मामले मे जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के घर व घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखें व मृतक के मोबाइल की लोकेशन काल डिटेल आदि की जांच की। जिसमें डोईवाला स्थित नकरौंदा निवासी व वेल्डिंग का काम करने वाले गुफरान पुत्र इस्लाम निवासी नकरौंदा की भूमिका संदिग्ध मिली। जिसके बाद गुफरान को हिरासत में लिया गया।

शराब में मिलाई दवा

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस पूछताछ में उसने मृतक की पत्नी के साथ योजना बनाकर नरेंद्र की हत्या करना स्वीकार किया। बताया कि उसका मृतक नरेंद्र की पत्नी हेमलता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी मृतक को हो गई थी वह अक्सर शराब के नशे में इस बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिसके बाद हत्या की साज़िश रची। 28 जून को गुफरान ने नरेंद्र को गूलरघाटी नदी में शराब पीने के लिये बुलाया। शराब में चूहे मारने की दवा मिलाकर नरेंद्र को पिला दी। नरेंद्र नदी में गिर गया। इसके बाद नरेंद्र का सिर पकड़कर नदी में डुबाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी हेमलता को गिरफ्तार कर लिया गया है।