खास और नये डिजीटल की शुरुआत, भारत ने लांच किया चिप वाला ई-पासपोर्ट, जानें कितना सुरक्षित‌ और कैसे कर सकते हैं आवेदन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत में ई-पासपोर्ट लॉन्च हुआ है। इसका उद्देश्य यात्रियों के लिए पासपोर्ट और सुविधाजनक बनाना है।

देश भर में इस सेवा का विस्तार करने की योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने औपचारिक रूप से ई-पासपोर्ट लागू करना शुरू किया है। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत “पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम 2.0” के तहत 1 अप्रैल 2024 से की थी। यह एक पायलट प्रोजेक्ट था, जिसे पहले कुछ चुने हुए शहरों में शुरू किया गया। इसमें नागपुर, रायपुर, भुवनेश्वर, गोवा, जम्मू, अमृतसर, शिमला, जयपुर, चेन्नई, सूरत, हैदराबाद और रांची शामिल हैं। देश के इन शहरों में वर्तमान में ई-पासपोर्ट पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। देश भर में इस सेवा का विस्तार करने की योजना पर काम चल रहा है।

क्या है ई-पासपोर्ट

इस पासपोर्ट में RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) चिप लगी होती है। यह चिप पासपोर्ट धारक की बायोमेट्रिक और व्यक्तिगत जानकारी जमा करता है, जो बेहतर सुरक्षा और तेज़ सत्यापन सुनिश्चित करता है।‌ इसी चिप में ही यात्रियों की सारी जानकारी शामिल होती है। इस जानकारी में यात्रियों की बायोमेट्रिक डिटेल दर्ज रहती है।

कर सकते हैं आवेदन

इसके लिए आवेदन करने के लिए पासपोर्ट सेवा ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। यहां आपको अपनी पंजीकृत आईडी का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। इसके लिए आपको passportindia.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए आपको मांगी गई जानकारी जैसे ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर इत्यादि डिटेल दर्ज करनी होगी। जिसके बाद आपको लॉगिन क्रिडेंशल्स दिए जाएंगे। यहां आपको अपनी पंजीकृत आईडी का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको फ्रेश पासपोर्ट या री-इश्यू पासपोर्ट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। सारी जानकारी और पासपोर्ट केंद्र में जाकर वेरिफिकेशन के बाद आपको वेरिफिकेशन होने के कुछ दिन बाद ही पासपोर्ट डिलीवर हो जाएगा।