अगस्त का महीना है। जिसमें रक्षाबंधन का त्योहार भी है। जिसमें रेलवे खास तोहफा दे रही है। साथ ही आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन का बड़ा फैसला लिया है।
विशेष ट्रेनों का होगा संचालन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को सुगम यात्रा का विकल्प देने के लिए ये ट्रेनें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच चुनिंदा रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
• बरेली-रुड़की विशेष ट्रेन: इस रूट पर ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सफर करने वाले यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी।
• हरिद्वार-लखनऊ विशेष ट्रेन: इस ट्रेन के शुरू होने से त्योहार और छुट्टियों के दौरान धार्मिक व पारिवारिक यात्रा करने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त और सुविधाजनक विकल्प मिल सकेगा।