खास पहल की शुरुआत: अब स्कूली और उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में आयुर्वेद होगा शामिल, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत सरकार खास पहल की शुरुआत करने की तैयारी में है।

खास पहल की शुरुआत की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अब स्कूली और उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में आयुर्वेद को शामिल करने की तैयारी है। इसके लिए एनसीईआरटी (NCERT) और यूजीसी (UGC) मिलकर कोर्स मॉड्यूल तैयार कर रहे हैं। अभी तक कुछ राज्य जैसे गोवा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पहले ही भारतीय ज्ञान परंपरा को अपने शिक्षा ढांचे में शामिल कर चुके हैं। केंद्र सरकार भी अब पूरे देश में इसे लागू करने पर काम कर रही है।

किया जा रहा कार्य

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में आयुष मंत्री ने बताया कि सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (CCRAS) और अन्य शोध संस्थानों की मदद से उच्चस्तरीय क्लिनिकल ट्रायल किए जा रहे हैं। वहीं, WHO के साथ साझेदारी में मानक तय किए जा रहे हैं ताकि आयुर्वेदिक उपचार की वैज्ञानिक विश्वसनीयता और बढ़े।