अल्मोड़ा: नेहरू युवा केंद्र की हुई बैठक, आगामी सत्र में होने वाले कार्यक्रम की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनाक़ 27/05/2024 को नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सत्र में होने वाले कार्यक्रम (डिजिटल लिटररी प्रोग्राम) कंप्यूटर कोर्स नेहरु युवा केंद्र अल्मोड़ा में स्कूल, कॉलेज व अन्य सस्थानो में कंप्यूटर की जानकारी दी जाएगी। जिससे लोगो मे जागरूकता बड़े और लोगो को भी कंप्यूटर सीखा सके।

रहें उपस्थित

इस बैठक में जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी  व महेंद्र सिंह महरा, आरुषि बिष्ट, पूजा बिष्ट, संदीप सिंह नयाल, दीपक गिरी , पिंकी आर्या, रविंद्र, कमल , पूनम, भावना आदि वॉलियंटर लोग उपस्थित रहें।