आईपीएल (IPL 2022) के फाइनल मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को शिकस्त देकर आईपीएल का खिताब जीत लिया। गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में IPL का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया।
शानदार प्रदर्शन-
राजस्थान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। जवाब में गुजरात ने 18।1ओवर में 3 विकेट खोकर खिताब अपने नाम कर लिया। आइपीएल 2022 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज लाकी फर्ग्यूसन ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने की उपलब्धि अपने नाम कर ली। वहीं गुजरात ने राजस्थान को 130 रन पर रोक दिया। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। राजस्थान की तरफ से सिर्फ जोस बटलर ही सबसे ज्यादा 39 रन बना पाए। टीम के अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया और इसका खमियाजा टीम को बेहद कम स्कोर के साथ भुगतना पड़ा।
प्राइज मनी-
वहीं यह खिताब जीतने वाली टीम गुजरात टाइटन्स को आईपीएल के आयोजकों से 20 करोड़ रुपये का चेक मिला। इसके अलावा टीम को एक ट्रॉफी भी प्रदान की गई। वहीं, खिताबी मुकाबला हारने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स के ऊपर भी धन वर्षा हुई। संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम को रनर अप के नाते साढ़े 12 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया। तीसरे नंबर पर रहने वाली आरसीबी को 7 करोड़ रुपये, जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स को साढ़े 6 करोड़ रुपये नंबर चार के लिए मिले।