Sports News: IND vs BAN: पहले टेस्ट के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा के हाथों में कमान

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत की बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली जानी हैं। जिसके लिए पहले मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया गया है।

16 सदस्यों वाले स्क्वॉड का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने बीते 8 सितंबर को 16 सदस्यों वाले स्क्वॉड का ऐलान किया। जिसमें रोहित शर्मा कैप्टन होंगे। साथ विराट कोहली, ऋषभ पंत और केएल राहुल भी शामिल हैं।

टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और यश दयाल शामिल हैं।