सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय: प्री पीएचडी कोर्स वर्क-2021 में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए पुनर्परीक्षा आयोजन होगा इस दिन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी ने जानकारी दी है कि विश्वविद्यालय द्वारा प्री पीएचडी कोर्स वर्क-2021 में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए पुनर्परीक्षा आयोजन दिनांक: 21 फरवरी, 2022 को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक परीक्षा केंद्र: सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में किया जाएगा।

परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए प्रवेश पत्र दिनांक: 15.02.2022 से विश्वविद्यालय की वेबसाइट में डाउनलोड किये जायेंगे।