अल्मोड़ा: रेडक्रॉस समिति ने मंगल दीप पहुंच बच्चों को रेड क्रॉस किट भेंट की

रेडक्रॉस समिति ने मंगल दीप पहुंच बच्चों से मिल रेड क्रॉस किट बच्चों को भेंट की । व सभी बच्चों की प्रतिभा देखी ।

हर क्षेत्र में पारंगत है बच्चे

गौरतलब है कि मंगल दीप मे मानसिक रूप से बीमार बच्चों की देखभाल एक अच्छे परिवार की तरह की जाती है । मंगल दीप की अध्यापिका व सहायक लोगों ने बच्चों को हर क्षेत्र में चाहे वो धार्मिक हो,  संस्कार हो, अनुशासन हो या गायन हो सभी क्षेत्र में पारंगत बनाया है । आज रेडक्रॉस समिति ने ये सभी बच्चों की प्रतिभा देखी व उन्हें  रेड क्रॉस किट समेत  चॉकलेटस भेंट की ।

ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में मनोज सनवाल,डॉ जे सी दुर्गापाल,   गिरीश मल्होत्रा, हरीश कनवाल, पूर्व प्रधान शंकर भट्ट, प्रताप कनवाल, संजय,  डा०रीना चौहान,  शान्ता डालाकोटी, ममता साह,  चित्रा थापा व अन्य लोग मौजूद रहे ।