सरकार ने देश विरोधी सामग्री प्रसारित करने वाली वेबसाइटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है । सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सरकार भारत विरोधी सामग्री चलाने वाली वेबसाइटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
20 वेबसाइट कर दी जाएंगी बंद
बुधवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने 20 ऐसी वेबसाइट की पहचान की है जो पड़ोसी देश से चलाई जा रही हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि ऐसी वेबसाइटों को बंद कर दिया जाएगा।