वेब सीरीज का ऐसा क्रेज कि 11वीं मंजिल से कूद गया 12 साल का लड़का, जाने क़्या था कारण


आज के समय में छोटे बच्चों में भी फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। जिससे बच्चों में मानसिक रूप से भी काफी बदलाव आ रहा है।

11वीं मंजिल से कूदा 12 साल का लड़का-

ऐसा ही एक मामला कोलकाता से सामने आया है। यहां वेब सीरीज देखने की लत के चलते एक 12 साल के एक लड़के ने एक अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 12 वर्षीय लड़के का नाम बिराज पचीसिया है। जब यह हादसा हुआ तब घर से सभी सदस्य सरस्वती पूजा में बिजी थे।  इस मामले में पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

माता पिता को बच्चों पर देना चाहिए ध्यान-

जिसमें पुलिस ने जांच में पाया कि लड़का अपने अपार्टमेंट की छत से इस उम्मीद में कूद गया कि उसे वेब सीरीज का सुपर हीरो बचाने के लिए आ जाएगा, जैसा कि एक वेब-सीरीज प्लेटिनम एंड में दिखाया गया है। यह जापानी सीरियल एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है, जिसमें किशोर नायक ने इसी तरह एक इमारत की छत से छलांग लगा दी, लेकिन एक परी ने उसे बचा लिया और फिर नायक ने जादुई शक्तियों का विकास किया। ऐसे में माता पिता को अपने बच्चों पर काफी ध्यान देना चाहिए। उन्हें अपने बच्चों की सभी गतिविधियों की जानकारी होनी चाहिए।