T20 World Cup 2024: आज पाकिस्तान vs कनाडा के बीच होगा मुकाबला, यहां देखें शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून से हो गया है। जिसमें भारत की टीम आज 5 जून मैच की शुरुआत की। इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है। यह टूर्नामेंट 2 से 29 जून तक चलेगा। जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है।
🏏🏏ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका
🏏🏏ग्रुप बी: इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
🏏🏏ग्रुप सी: न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
🏏🏏ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल

29 जून को होगा फाइनल मैच

टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 25 और 27 जून को खेला जाएगा। T20 वर्ल्ड कप का फाइनल 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में आयोजित किया जाएगा। इस बार विजेता टीम को प्राइज मनी के तौर पर लगभग 20.36 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। वहीं उपविजेता टीम को लगभग 10.64 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।

आज का मुकाबला

आज जो मुकाबले खेले जाएंगे। उसमे
🏏🏏 11 जून – पाकिस्तान बनाम कनाडा – न्यूयॉर्क- रात 8 बजे शुरू होगा

कल कौन जीता

साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली। बांग्लादेश को जीत के लिए 114 रन की दरकार थी, लेकिन वह 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना सकी।