टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश रही। वहीँ दूसरे स्थान पर
प्रतीक सहजपाल व तीसरे स्थान पर करन कुंद्रा रहे ।
तेजस्वी ने न सिर्फ 40 लाख रुपये की प्राइज मनी जीती, बल्कि उन्हें नागिन 6 में काम करने का ऑफर भी दिया गया है ।
करण कुंद्रा टॉप 3 में शामिल
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल के साथ टॉप 3 में थे । पर टॉप 3 में पहुंच कर प्रतीक सहजपाल करण कुंद्रा को हराने में कामयाब रहे । कम वोटों के आधार पर करण कुंद्रा टॉप 2 में अपनी जगह नहीं बना पाये । वहीँ शमिता शेट्टी भी ट्रॉफी जीतने से चूंक गयी । वह तीन बार इस शो का हिस्सा बन चुकी है । निशांत भट्ट बिग बॉस 15 के टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहे थे । पर फाइनल में पहुंच कर उन्होंने 10 लाख रुपये का सूटकेस उठा कर खुद को विनर की रेस से बाहर कर लिया ।