पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना भर्ती, रोडवेज स्टेशनों में उमड़ा युवाओं का हुजूम, जान जोखिम में डाल कर रहें सफर, बसों की सुविधा के लिए जारी हुए निर्देश

पिथौरागढ़ में सेना भर्ती, पिथौरागढ़ में आर्मी की भर्ती हो‌ रहीं हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में कई राज्यों से भारी संख्या में अभ्यर्थी ट्रेनों के माध्यम से हल्द्वानी और काठगोदाम पहुंच रहे हैं।

पिथौरागढ़ में सेना भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिथौरागढ़ एनएच, टैक्सी स्टैंड, हल्द्वानी रोडवेज स्टेशनों और टनकपुर बस स्टेशनों पर भी दिनभर युवाओं की भीड़ बसों के आते ही इनमें सीट पाने के लिए आगे-पीछे दौड़ता रहा। पिथौरागढ़ में होने जा रही सेना भर्ती के लिए हजारों छात्र जान जोखिम में डालकर हल्द्वानी-टनकपुर से पिथौरागढ़ को जाने वाली परिवहन निगम की बसों से सफर कर रहे हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को पिथौरागढ़ जाने के लिए बसें नहीं मिल पा रही हैं। पिछले दो दिनों से युवा बस ना मिलने से हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर हंगामा करते दिखाई दिए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://youtu.be/7T1AqTqyTL8?si=Y22fN97Oe8enYGHN


जिस पर छात्रों के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बसों की सुविधा करने के निर्देश दिए हैं।