2,188 total views, 2 views today
जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने बड़ा हमला किया है। आतंकियों ने कश्मीर के सोपोर में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर हमला किया है।
पुलिस के दो जवान हुए शहीद-
इस हमले में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं। जिसमें दो पुलिस के जवान घायल भी हुए हैं। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस के एक वाहन को भी क्षति पंहुची है। इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ बताया जा रहा है।
दो नागरिकों पर भी हुआ हमला-
आतंकियों द्वारा किए गए इस हमले में दो नागरिकों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है। जिसमें आतंकियों ने दो स्थानीय लोगों की भी जान ले ली।
हमला करके आतंकी फरार-
इस हमले के बाद आंतकी फरार हो गए। जिसके बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
More Stories
उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में आज शुष्क रहेगा मौसम, जानें अल्मोड़ा का हाल
Health tips: गर्मियों में हेल्थ के लिए कौन सा पानी है फायदेमंद, जानिए
आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में