देश में ‘डिजिटल जनगणना 2027’ का हुआ शंखनाद, राष्ट्रपति, पीएम व गृह मंत्री ने खुद भरी अपनी जानकारी​

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत की बहुप्रतीक्षित जनगणना 2027 की प्रक्रिया बुधवार से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।

जनगणना 2027

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महाभियान की शुरुआत देश की तीन शीर्ष हस्तियों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भरकर की। यह भारत के इतिहास में पहली बार है जब डेटा संग्रह के लिए पूरी तरह से डिजिटल माध्यम का उपयोग किया जा रहा है।

राष्ट्रपति भवन से हुई शुरुआत

​राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनगणना में भाग लेते हुए अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति भवन में भारत सरकार की ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) पहल के तहत अपना विवरण दर्ज किया है। राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि यह डिजिटल पहल जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सटीक और आधुनिक बनाएगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो साझा करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने अपनी ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया पूरी कर ली है। साथ ही प्रधानमंत्री ने देश के सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस डिजिटल अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और स्वयं अपना विवरण दर्ज कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस प्रक्रिया में भाग लेकर डिजिटल इंडिया की इस नई उपलब्धि को रेखांकित किया।